लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश पौष शुक्ल सप्तमी, संवत 2082 को मनाई जाने वाली जयंती के उपलक्ष्य में रहेगा।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 02 दिसंबर 2025 को जारी शासनादेश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार यह अवकाश वर्ष 2025 की घोषित अवकाश सूची में क्रमांक-3 के रूप में शामिल है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश
