गदागंज: जेब काटने के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

गदागंज (रायबरेली)। सोमवार शाम लगभग 5 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के बरारा कोऑपरेटिव में ग्रामीणों ने जेब काटने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर ग़दागंज थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial