डलमऊ रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चोरी करते समय एक चोर का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दिया है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करकसा गांव निवासी रामकरन पुत्र रामलोटन की किराने की दुकान घर से करीब 500 मीटर दूर डलमऊ मुराई बाग रोड़ पर खुली है।बीते 4 दिसंबर को अज्ञात चोर ने ताला तोडकर हजारो रूपये का पान मसाला,आदि पार कर दिया है पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
किराना दुकान में चोरी का वीडियो वायरल, डलमऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
