आईजीआरएस रैंकिंग में डलमऊ तहसील प्रदेश में नंबर-1, महाराजगंज 74वें स्थान पर, सदर तहसील फिर सबसे नीचे

रायबरेली | News Plus Report। मुख्यमंत्री समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की नवीनतम रैंकिंग में रायबरेली की डलमऊ तहसील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रभावी और समयबद्ध शिकायत निस्तारण के आधार पर मिली इस उपलब्धि ने जिले का मान बढ़ाया है।वहीं महाराजगंज तहसील 74वें स्थान पर रही, जबकि सदर तहसील फिर सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई, जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डलमऊ तहसील टीम को बधाई दी है और बेहतर कार्य के लिए उनकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रभावी निस्तारण ही अच्छी शासन व्यवस्था की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial