रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)।
आधुनिक रेल कोच कारखाने में गुरुवार देर शाम सेफ्टी में लापरवाही के चलते डीसीएम चालक दीपू यादव की दर्दनाक मौत हो गई। स्टोर यार्ड में ट्रक से 8-8 टन के फ्रेम उतारते समय क्रेन की चेन टूट गई, जिससे फ्रेम नीचे गिरकर चालक पर आ गया। घायल अवस्था में उन्हें रेल कोच कारखाने के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपू यादव दुर्जन का पुरवा मजरे सुल्तानपुर खेड़ा, थाना गुरबक्शगंज क्षेत्र के निवासी थे और शक्ति ट्रैवल्स कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आधुनिक रेल कोच कारखाने के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक रेल कोच कारखाने में हादसा, सेफ्टी में लापरवाही से चालक की मौत
