शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली। सोमवार को करीब चार बजे लालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डलमऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डलमऊ क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई वर्षों तक उसका शोषण करता रहा। अब आरोपी युवक शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने भरोसा तोड़ते हुए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial