रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आर्यन दीप विद्यालय पखरौली में विधि जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन पीएलवी लालता प्रसाद, रंजन कुमार, जयप्रकाश और जंग बहादुर द्वारा किया गया।शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, वोट का अधिकार सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पीएलवी टीम ने बताया कि अधिकारों की जागरूकता ही समाज को मजबूत बनाती है और हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी समझ होनी चाहिए।विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए पीएलवी टीम का आभार व्यक्त किया।
आर्यन दीप विद्यालय पखरौली में मानवाधिकार दिवस पर विधि जागरूकता शिविर आयोजित
