छत से गिरकर घायल युवक की हुई मौत, परिवार में कोहराम

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। गदागंज के विशुन दासपुर मजरे सुदामापुर निवासी इंद्रसेन यादव (32) की रविवार को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय मौत हो गई। इंद्रसेन शटरिंग का काम करते थे।दो दिन पहले मुतवल्लीपुर गांव में निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग देखते समय उनका पैर फिसल गया और वे छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया था।रविवार को रास्ते में ही जगतपुर के पास उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम है। पत्नी अर्चना यादव और 5 वर्षीय पुत्र अभिनय यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।मखदूमपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय ने मौत की पुष्टि की है।

News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial