डलमऊ में कपड़ों की दुकान में बड़ी फुर्ती से चोरी, युवक CCTV कैमरे में कैद

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराईबाग चौराहे पर एक कपड़े की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक चोरी करते साफ-साफ कैद हो गया। फुटेज में दिख रहा है कि युवक दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसा और महंगे कपड़े व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना डलमऊ पुलिस को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों में चोरी की इस घटना से दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial