UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची, 4 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

प्रयागराज (एनपीआर)। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने इस बार कुल 7448 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं, जिनकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है।शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों को लेकर आमजन से 4 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।जारी की गई सूची में शामिल—3054 वित्त पोषित (फाइनेंस नॉन-गवर्नमेंट) स्कूल910 सरकारी स्कूल3484 सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलपिछले वर्ष की तुलना में इस बार विभाग ने 209 परीक्षा केंद्र कम किए हैं।2025 में कुल 7657 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे।—18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी बोर्ड परीक्षाएंहाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं इस बार भी एक साथ 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी—पहली पाली – सुबह 8:30 से 11:45 बजे तकहाई स्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी परीक्षादूसरी पाली – दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तकइंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी परीक्षाइंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 12 मार्च 2026 को दूसरी पाली में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial