श्याम गुप्ता बने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष

रायबरेली। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने रायबरेली निवासी श्याम गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। संगठन ने उनके कार्यों, सक्रियता और व्यापारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।पद ग्रहण करते हुए श्याम गुप्ता ने संगठन की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को मजबूत करने और व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।संगठन ने उम्मीद जताई है कि श्याम गुप्ता अपने अनुभव और समर्पण के बल पर प्रदेश स्तर पर व्यापारी समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial