घुरवारा में 20 से 28 नवंबर तक श्री राम कथा, 29 नवंबर को विशाल भंडारा

रायबरेली।
घुरवारा निकट सरस्वती मेला मैदान, डलमऊ रोड पर आगामी 20 से 28 नवंबर 2025 तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन पूज्य नारायणाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा। रोजाना कथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि कथा के समापन के बाद 29 नवंबर 2025, शनिवार को प्रातः 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पूज्या मानस चातकी वैदेही सुरभि जी भी शामिल होंगी और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगी। कार्यक्रम के निवेदक जे.पी. सिंह एवं योगेश सिंह ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial