रायबरेली। गदागंज पुलिस ने दबिश देकर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रियाज अली (32 वर्ष) पुत्र वाहिद अली तथा उसकी पत्नी नाज़िया बानो (28 वर्ष) निवासी सुदामापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से ₹7,040 नकद और दो आधार कार्ड बरामद किए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और कांस्टेबल जुबैर अली शामिल रहे। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गदागंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
