रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लालगंज रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता नाबालिग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने शव पर चोट के निशान मिलने का दावा करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का माहौल है। दूसरी ओर, पुलिस ने सड़क हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial