सरेनी के अंबारा पश्चिम और विशुन खेड़ा में धार्मिक अनुष्ठान, मनोज द्विवेदी “दादा श्री” ने की सुख-समृद्धि की कामना

लालगंज (रायबरेली): सरेनी विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक लालगंज स्थित ग्राम सभा अंबारा पश्चिम के मनसुखेश्वर धाम दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार, 25 अगस्त को विशाल भंडारे एवं आल्हा गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी “दादा श्री” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके साथ ही, दादा श्री ने ब्लाक लालगंज की ग्राम सभा विशुन खेड़ा में आयोजित कन्या भोज एवं विशाल भंडारे में भी शिरकत की। दोनों स्थानों पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह के साथ माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान मनोज द्विवेदी “दादा श्री” ने देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन कर ध्यान लगाया और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए प्रार्थना की।
दादा श्री ने अंबारा पश्चिम के कार्यक्रम आयोजक दिलीप वाजपेई, दिनेश दीक्षित, मनसुखेश्वर धाम कमेटी के सभी सदस्यों तथा विशुन खेड़ा के कार्यक्रम आयोजक रिंकू सेठ और उनकी पूरी टीम के प्रति इस सफ़ल और अनुकरणीय आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial