रायबरेली। डलमऊ की मेधावी छात्रा उम्मे हबीबा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष ने कहा कि उम्मे हबीबा की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम में फिरोज आलम, परवेज खान, राकेश सोनकर, जितेंद्र सोनकर, ऋतिक जायसवाल, पप्पू भाजपा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डलमऊ की बेटी ने किया कमाल: जिले में छठवां स्थान, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मान
