टॉपर्स का जलवा: उम्मे हबीबा और अभिनव कुमार का हुआ भव्य सम्मान, जिले में लहराया परचम

रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र स्थित ऋषि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में मेधावी छात्रों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के डायरेक्टर ऋषि कुमार प्रजापति ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा उम्मे हबीबा और छात्र अभिनव कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।बताया गया कि उम्मे हबीबा ने बरेली जनपद में छठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वहीं अभिनव कुमार ने जनपद में सातवां स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की।डायरेक्टर ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र संस्थान के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial