गेगासो क्रॉसिंग के पास मिला शव, लापता अधेड़ की निकली पहचान — रहस्य बरकरार

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब गेगासो क्रॉसिंग और बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 7982 और गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों और थाना लालगंज से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि मृतक की पहचान ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है, जो बीते शनिवार से लापता थे। सूचना पर पहुंचे उनके छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने शव की पहचान की पुष्टि की।घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की साइकिल और चप्पलें भी बरामद हुई हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे, जिसकी गुमशुदगी पहले ही थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial