गंगोत्री से गंगासागर तक अखंड ज्योति यात्रा का डलमऊ में भव्य स्वागत

डलमऊ (रायबरेली)। गंगोत्री से गंगासागर तक जा रही अखंड ज्योति गंगा की चरण पादुका यात्रा का बड़ा मठ डलमऊ में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन पर क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित रहे।इस दौरान पं. शुभम गौड़ (अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत डलमऊ एवं अध्यक्ष भारत विकास परिषद डलमऊ), स्वामी श्री दिव्यानंद जी महाराज, माधवेंद्र मिश्रा, प्रभात द्विवेदी, भोले पाठक, परमानंद त्रिपाठी, शुभम दुबे, चुन्नू मिश्रा और सावन तिवारी सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर यात्रा का अभिनंदन किया। सभी ने मां गंगा की आरती कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया और यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और जीवनधारा का प्रतीक है। इस प्रकार की यात्राएं लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं।अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रार्थना की कि यात्रा सकुशल संपन्न हो और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial