रायबरेली में सनसनी: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला बैनामा लेखक का शव, हत्या या आत्महत्या?

गुरबक्शगंज (रायबरेली)। मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे बास निवासी बैनामा लेखक रंजन लोधी के पुत्र राजू उर्फ राघवेंद्र लोधी का गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 9 बजे राघवेंद्र लोधी रायबरेली से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वह अपने पैतृक निवास तक नहीं पहुंच सके।मंगलवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास गांव के लोगों ने गांव के किनारे चिलवल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका युवक का शव देखा। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही गुरबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है और मामले की गहन जांच की मांग की है।इस संबंध में गुरबक्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। युवक की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial