ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नऊवनहार बाईपास के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान साफ करने जा रही ट्रैक्टर मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान सोनू (27 वर्ष), पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू धान साफ करने के लिए ट्रैक्टर मशीन लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रायबरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर मशीन पलटने से युवक की मौत
