डीह क्षेत्र में जमीन को लेकर बवाल: महिला ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

डीह (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमजीतपुर निवासी तारा देवी पत्नी वीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि दिनांक 3 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:25 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही हिम्मत सिंह, आयुश सिंह एवं वंदना सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद उन्होंने डीह थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवादों को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial