रायबरेली में एआरटीओ प्रवर्तन पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

रायबरेली। एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर डंपर मालिक और एआरटीओ प्रवर्तन के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।अमेठी निवासी डंपर मालिक विक्रम सिंह ने आरोप लगाया है कि ओवरलोड वाहनों को रुपये लेकर छोड़ा जाता है। उनका कहना है कि रुपये न देने पर उनके डंपर को सीज कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य ओवरलोड ट्रकों को कथित रूप से धनराशि लेकर छोड़ दिया गया।वहीं एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि विभागीय कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और वायरल वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस प्रकरण में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

News Plus Report_ 8471062005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial