महराजगंज के खैरहना में ग्राम प्रधान राजू की पहल, 1000 कंबल वितरित कर पेश की मानवता की मिसाल

महराजगंज (रायबरेली)। खैरहना गांव में कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम मानवता और सामाजिक सरोकारों की सशक्त मिसाल बनकर सामने आया। ग्राम प्रधान राजू के नेतृत्व में गरीब किसानों व मजदूरों को एक हजार कंबल वितरित किए गए। ठंड के इस मौसम में यह पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलाल अकेला ने कहा, “ठंड में गरीब और श्रमिक वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है। ऐसे समय में सेवा कार्य ही सच्ची मानवता का परिचायक है। ग्राम प्रधान राजू द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है और समाज के लिए प्रेरणा है।”ग्राम प्रधान राजू ने कहा, “हमारा संकल्प है कि गांव का कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। यह कंबल वितरण उसी भावना के साथ किया गया है। जनसेवा ही हमारा पहला दायित्व है।”वहीं शांति अकेला ने भावुक शब्दों में कहा, “जरूरतमंदों की मदद से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। ठंड के इस कठिन समय में कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर जो मुस्कान दिखी, वही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।”कंबल वितरण कार्यक्रम में माता फेर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रधान संतोष सिंह, विजय राज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कैलाश नाथ द्विवेदी, सुंदर यादव, प्रधान हरिकेश यादव, प्रधान अशोक यादव, रामलखन यादव, मंसूर अली, पूर्व प्रधान अशोक मुंशी अतीक अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ग्राम प्रधान व अतिथियों के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial