पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, बरारा चौराहे पर हुआ हादसा, पैर टूटा

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में बरारा चौराहे पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में माधवपुर निवासी देशराज पुत्र अनुज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका पैर पूरी तरह टूट गया है।यह घटना तब हुई जब UP78 JN 7479 नंबर की पिकअप का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन बेकाबू हो गया। पिकअप में पुरानी बैटरियां लदी हुई थीं। टक्कर के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायल देशराज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर हल्का दरोगा अनिल कुमार शर्मा और दीवान जसवंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial