हरचंदपुर (रायबरेली)।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बीते दिनों की बताई जा रही है, जहां महिला ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। समय रहते परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वर्तमान में विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। जांच में पारिवारिक विवाद या गृहक्लेश को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है ताकि सही कारण सामने आ सके।
