सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रायबरेली में औचक निरीक्षण, बोले— जितने कर्मचारी मिले, वही काफी हैं

रायबरेली।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को रायबरेली स्थित अपने विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां मंत्री ने कार्यालय की स्थिति को संतोषजनक बताया, वहीं मौके पर ली गई तस्वीरें कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रही थीं। जैसे ही मंत्री कार्यालय पहुंचे, कर्मचारी इधर-उधर भागते और फाइलें दुरुस्त करते नजर आए। कई कर्मचारी अपनी कुर्सियों से नदारद भी मिले। बावजूद इसके मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हंसते हुए कहा कि,
“जितने कर्मचारी उपस्थित मिले, वही काफी हैं, क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि और अधिक अनुपस्थित रहेंगे।”उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण सामान्य समीक्षा का हिस्सा था। मंत्री ने कहा कि रवि की फसल से पहले सिंचाई विभाग सिल्ट सफाई कार्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और कार्यों की गति का जायजा लेने के लिए वह रायबरेली पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उनकी जीत तय है और जनता विकास के एजेंडे पर एक बार फिर भरोसा जताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial