महाशिवरात्रि पर डलमऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

डलमऊ (रायबरेली)। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गंगा घाटों एवं प्रमुख शिव मंदिरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने घाटों पर बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। मंदिर परिसरों में भी चेकिंग कर श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।इस अवसर पर डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह, एसआई अबरार हुसैन, चौकी इंचार्ज अमरेश द्विवेदी, सोनू पटेल, अतुल त्रिपाठी, दीनानाथ दुबे और सैयद नासिर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की सतर्कता से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial