गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाका मजरे भगवंतपुर चंदनिहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर पर जमकर पथराव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी दुश्मनी के चलते यह घटना हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुरानी रंजिश में घर पर पथराव, महिला समेत तीन की पिटाई’ वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
