रायबरेली में बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का कड़ा पहरा, 69 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

रायबरेली। 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी तहसीलों के एसडीएम तथा जनपद के सभी थानों के थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से कराई जाए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र की सुरक्षित ढुलाई और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।इस वर्ष जनपद में कुल 69,661 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 107 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन द्वारा 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।प्रशासन का दावा है कि इस बार बोर्ड परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial