रायबरेली ज्वाइन करते ही बदमाशों की सलामी: गदागंज में जन सुविधा केंद्र संचालक से डेढ़ लाख का कैमरा व नकदी लूटी

रायबरेली नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालते ही बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर चौकी के पास कार सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन सुविधा केंद्र के संचालक अरुणेंद्र तिवारी से बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लूटे गए बैग में करीब ₹2 हजार रुपये नगद और लगभग ₹1.50 लाख रुपये कीमत का एक कैमरा रखा हुआ था।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लूट कर भागते समय बदमाशों की कार पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial