नहर बनी मौत का कारण, शौच के लिए निकले 8 वर्षीय अनस की डूबकर मौत

रायबरेली। रायबरेली में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव में आठ वर्षीय बालक की नहर में डूबकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार ढेकवा गांव निवासी अलीमुद्दीन का आठ वर्षीय बेटा अनस रोज़ की तरह शौच के लिए गांव के किनारे से निकली शिवगढ़ रजबहा नहर के पास गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अनस बाहर नहीं निकल सका और देखते ही देखते वह पानी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बालक को नहर से बाहर निकालकर आनन-फानन में सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। थाना शिवगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के लिए हल्का इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।मासूम की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial