रायबरेली।आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को रायबरेली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित लंबित मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।धरने का नेतृत्व कर रहीं जिला अध्यक्ष लीला पांडे ने कहा कि महंगाई के इस दौर में मात्र ₹6000 के मानदेय पर परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं से नियमित कार्यों के साथ-साथ SIR (सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) जैसे गंभीर कार्य भी कराए जा रहे हैं, लेकिन मेहनत के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा।कार्यकर्ताओं ने मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, अतिरिक्त कार्यों के लिए प्रोत्साहन राशि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
रायबरेली: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, विकास भवन पर धरना
