पुरानी दुश्मनी ने छीना सुकून, रायबरेली में जमीनी विवाद पर खून बहा

रायबरेली। पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर रायबरेली जिले में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता कमला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उनके पति पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और फावड़े से जानलेवा हमला किया, जिससे उनके पति के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पीड़िता का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है।घटना बछरावां थाना क्षेत्र के मलिकपुर सरैया रामपुर गांव की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial