चकमलिक भीटी में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ, 49वां स्व. राम सिंह स्मारक खेलकूद मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न

डलमऊ (रायबरेली)।चकमलिक भीटी गांव में दो दिवसीय 49वां स्वर्गीय राम सिंह स्मारक खेलकूद प्रतियोगिता मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ तथा डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह उपस्थित रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्दन किया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल सेमीफाइनल व फाइनल, 1600 मीटर दौड़ तथा घोड़ा दौड़ का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला करकसा व भूपगंज टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए करकसा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भूपगंज टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता करकसा टीम को ₹7100 नकद पुरस्कार, वहीं उपविजेता भूपगंज टीम को ₹5100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजू वर्मा, श्याम लखन वर्मा, जियालाल वर्मा, राजेश द्विवेदी, रजोल तिवारी, शंकर सिंह, अखिलेश वर्मा, आशीष सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश गुप्ता, शनि सिंह, महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial