ठंड में प्रशासन बना सहारा, एडीएम अमृता सिंह ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

डलमऊ रायबरेली। शनिवार को अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने जरूरतमंद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की।कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन की इस पहल से लोगों को काफी सहारा मिला। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद ठिठुरने को मजबूर न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर समय-समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।कार्यक्रम के दौरान सदर लेखपाल हरिओम त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरिओम त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial