प्यार का मुखौटा, हवस की साजिश! इश्क के नाम पर महिला से दरिंदगी

कौशांबी। प्यार और भरोसे की आड़ में हैवानियत की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महेवा घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक विधवा महिला ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का भरोसा दिलाकर अपने साथ हैदराबाद ले गया। वहां उसने कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी युवक उसे अस्पताल ले गया और उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करा दिया।जब महिला ने शादी की बात की तो युवक साफ मुकर गया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial