डलमऊ में कन्या जूनियर हाईस्कूल में लगा SIR कैंप, मतदाता सूची सुधार पर रहा जोर

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल परिसर में 11 जनवरी 2025 को SIR कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य मतदाता सूची के सुधार, सत्यापन एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर लोगों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मधु मिश्रा,आराधना एवं शशी बीएलओ द्वारा उपस्थित नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा त्रुटियों को ठीक कराने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बीएलओ द्वारा मौके पर ही कई आवेदनों का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए। पूरे कैंप की निगरानी सदर लेखपाल हरिओम त्रिपाठी द्वारा की गई।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कैंप मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। कैंप के सफल आयोजन से लोगों में संतोष और उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial