लालगंज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान व कंबल वितरण का आयोजन सम्पन्न

लालगंज (रायबरेली)। न्यूज प्लस रिपोर्ट – भीषण ठंड के बीच गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शिव फाउंडेशन मददगार साबित हुआ। शुक्रवार को लालगंज कस्बे के निराला नगर स्थित भारत पैथोलॉजी एवं शिव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कफील अहमद खान, समाजसेवी राजेश फौजी, समाजसेवी राघवेंद्र सिंह (गुड्डू), शिव फाउंडेशन के डायरेक्टर एस.पी. मौर्या, कदीर अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।मुख्य अतिथि डॉक्टर कफील अहमद खान ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि वे इस विकराल ठंड से सुरक्षित रह सकें। वहीं शिव फाउंडेशन के डायरेक्टर एस.पी. मौर्या ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गरीब एवं असहाय लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है।शिविर में डॉक्टर कफील अहमद, डॉक्टर कदीर अहमद, डॉक्टर इफ्तिखार अहमद, डॉक्टर शिवम मौर्य, डॉक्टर गुफरान मंसूरी, डॉक्टर शुभम यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में राघवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभिनव प्रताप सिंह, रियाज, सलामुद्दीन, कामिल मंसूरी, आकाश यादव, सुभाष यादव, मीणा बानो, शिवानी वर्मा, प्राची यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने शिव फाउंडेशन एवं भारत पैथोलॉजी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial