तेलहना गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राजा राम भारतीय की 86वीं जयंती

डलमऊ (रायबरेली)।डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के तेलहना गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय राजा राम भारतीय की 86वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रमेश कुमार भारतीय एवं ललित कुमार भारतीय के आयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजा राम भारतीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सामाजिक एवं जनसेवक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा राम भारतीय ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वे हमेशा गरीब, किसान और जरूरतमंदों की आवाज बने रहे। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत हैं।जयंती समारोह में मौजूद लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर देवराज यादव, राकेश चंद्रा, रामा नंद यादव, प्रधान गुलाब यादव, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिव्यांश यादव, वीरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय, राम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजेश चंद्रा, रामेश्वर यादव, इंद्रपाल गौतम, अंजनी त्रिवेदी, शिव बालक यादव , भारत सिंह, राजू यादव, बनवारी प्रधान ,प्रेम बहादुर ,आशीष कुमार, राजेश यादव, दिनेश कुमार, कुंवर बहादुर ,गुलाब सिंह प्रधान,सुनील कुमार ,दीप नारायण साहू व्यापार मंडल, रामजी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल समेत तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial