एलसीआई संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

डलमऊ (रायबरेली)। एलसीआई संस्थान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविदों व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला। समारोह में आशीष जायसवाल, तौफीक, संतोष प्रजापति, तथा एसजेएन पब्लिक स्कूल जोहवा नटकी के प्रबंधक शिव गुप्ता बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के प्रबंधक निरंजन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विमल गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर एलसीआई के डायरेक्टर मनीष प्रजापति एवं चेयरपर्सन नीतू प्रजापति ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में दिव्या अवस्थी, स्मृति तिवारी, आयुषी, प्रिया, सौम्या, सोनी, आकांक्षा, काजल पाल, अमन कुमार, शुभम कुमार, सुमित कुमार, सौरभ कुमार, अश्मित सिंह एवं श्रेयांश कुमार शामिल रहे। वक्ताओं ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial