मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु मूर्तियां बरामद

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से मंदिर से चोरी हुई करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियों को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बरारा गांव का है, जहां 14 दिसंबर की रात राम जानकी मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की बहुमूल्य अष्टधातु मूर्तियां चोरी कर ली गई थीं, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित डलमऊ कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी आयुष त्रिवेदी, अमन कुमार और अभिषेक यादव सहित चार चोरों को मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद मूर्तियों को विधि-विधान से पुनः मंदिर में स्थापित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial