हर साल बेमिसाल: सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

रायबरेली। बेलाखारा स्थित सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इंटरमीडिएट में नैंसी यादव ने जिले में आठवां, अंशिका तिवारी ने नौवां और खुशी तिवारी ने दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं हाई स्कूल में अंशिका ने 93% अंक के साथ प्रथम, शिफा शेख ने 92.67% के साथ द्वितीय, साक्षी ने 91.83% के साथ तृतीय, रिया निर्मल ने 90.53% के साथ चतुर्थ, कीर्ति मिश्रा ने 90.33% के साथ पांचवां तथा अंकित ने 90.16% के साथ छठवां स्थान हासिल किया।विद्यालय के कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि बड़ी संख्या में छात्र 80% से ऊपर अंक लाकर सफलता हासिल की। इस अवसर पर संस्थापक ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संचालक अशोक कुमार, कार्यालय अधीक्षक रोहित लाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial