समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरोजनी नगर दंगल में पहुंचे, नेताजी को किया याद

लखनऊ।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को सरोजनी नगर के गुलाबखेड़ा, कुरौनी में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। यह आयोजन श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव द्वारा किया गया था। दंगल में प्रदेशभर से आए पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद अखिलेश यादव ने सभी पहलवानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दंगल हमारी पुरानी विरासत का खेल है और नेताजी का सरोजनी नगर से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि नेताजी स्वयं पहलवान रहे और राजनीति को भी उन्होंने अखाड़े की तरह ही जीता।अखिलेश यादव ने जनता से राजनीति के “असली दंगल” के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी वोटर लिस्ट से हार चुकी है, इसलिए एसआईआर के जरिए नई वोटर लिस्ट बनाकर “दांव” चल रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और युवा पूरी तरह सतर्क हैं और वोटर लिस्ट की “कुश्ती” में मजबूती से मैदान में उतरेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सड़क निर्माण में घोटाले तथा सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव जब अमौसी एयरपोर्ट के पास पहुंचे, तो सब्जी बेचने वाली प्रेमा साहू ने उन्हें सब्जी की टोकरी भेंट की और पुलिस द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की। इस पर अखिलेश यादव ने उन्हें 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। मौके पर मौजूद यूथ ब्रिगेड के सालिम काकोरी ने बताया कि सब्जी विक्रेता इस सहायता से बेहद खुश हुईं।कार्यक्रम में सांसद आर.के. चौधरी, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, अरुण शंकर शुक्ला, सुनील सिंह साजन, सी.एल. वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial