नई दिल्ली (एजेंसी)। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता विकास त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980-81 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से जोड़ा गया था, जबकि वे 1983 में भारतीय नागरिक बनीं। पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी थी, जिसे अब चुनौती दी गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है और केस रिकॉर्ड तलब किया है। अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। भाजपा के अमित मालवीय ने भी सोनिया के नाम गलत तरीके से जुड़ने का दावा किया था।
वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जुड़ने का आरोप, सोनिया गांधी को नोटिस
