लालगंज कस्बे में रहस्यमयी आग, कॉस्मेटिक व कपड़े की दुकानें खाक

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दुकानों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में दो कॉस्मेटिक और एक कपड़े की दुकान आ गई, जिससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह तड़के हुई, जब उन्होंने अपनी दुकानों को जलता देखा और बदहवास हो गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर जानबूझकर दुकानों में आग लगाई है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सूदन खेड़ा निवासी कमलेश कुमारी पत्नी छोटेलाल की दो कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जिनमें करीब 6 से 7 लाख रुपये का सामान जल गया। वहीं बिचू का पुरवा निवासी संदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह की कपड़े की दुकान में रखे लगभग 4 से 5 लाख रुपये के कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial