रायबरेली में 452 दिव्यांगों को 896 सहायक उपकरण वितरित, 59 लाख से अधिक की सहायता

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह तथा जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ADIP योजना के तहत जनपद के चार ब्लॉकों के 452 दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम शहर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित किया गया।सूत्रों के अनुसार लाभार्थियों को लगभग 59 लाख 26 हजार रुपये की लागत से कुल 896 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) सहित कई विशेष उपकरण शामिल रहे। उपकरण वितरण से पहले भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), कानपुर के सहयोग से विकास खंडवार परीक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिसमें दिव्यांगजनों की जरूरतों के अनुसार उपकरण चयन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवश्यक सहायक साधन उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial