रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तथा भारत मानवाधिकार मंच के तत्वावधान में PLV बृजपाल के नेतृत्व में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/रैली का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य तथा नगर पंचायत अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गांधी इंटर कॉलेज बछरावां के छात्र-छात्राओं और NCC कैडेट्स को रैली के लिए रवाना किया। रैली नगर पंचायत के कई वार्डों से होते हुए ब्लॉक सभागार में समाप्त हुई। सभागार में आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज अनुपम शौर्य ने मानव समाज की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान, मानवाधिकारों की व्यापकता, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह, ADO डिंपल रावत, ADO समाज कल्याण तथा पत्रकार टी.एन. मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।शिविर में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, महिलाओं-पुरुषों तथा PLV जालिपा प्रसाद, दीक्षा, रामकुमार, सुशील कुमार, ज्योति वर्मा, ज्योतिमा, सामाजिक चिंतक व बहुजन नेता राजेश कुरील सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
रायबरेली में मानवाधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता रैली, भारी संख्या में लोगों की सहभागिता
