रायबरेली में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का संदेश, कुष्ठ रोगियों के लिए लगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

रायबरेली में “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार करते हुए जय दुर्गा कुष्ठ सेवा आश्रम में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा भारती और समर्पण फाउंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।शिविर में समाज के अंतिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे कुष्ठ रोगियों की निःस्वार्थ सेवा की गई। समर्पण फाउंडेशन के चिकित्सक डॉ. देव उत्कर्ष ने आधुनिक एनालाइज़र मशीनों के माध्यम से रोगियों की रक्त जांच की तथा आवश्यकता अनुसार सूक्ष्म शल्य चिकित्सा भी की। जांच उपरांत सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सेवा भारती की टीम ने केवल उपचार तक ही अपने दायित्व को सीमित नहीं रखा, बल्कि रोगियों की मरहम-पट्टी कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। शिविर के दौरान मरीजों के चेहरे पर राहत और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।सेवा और समर्पण के इस संगम ने यह साबित किया कि सच्ची मानवता जरूरतमंदों की सहायता में ही निहित है। कार्यक्रम ने समाज को सकारात्मक संदेश देते हुए सेवा भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial