रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के ऐहार स्थित प्रसिद्ध बाल्हेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान बालेश्वर महादेव के जलाभिषेक को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।मंदिर के पदाधिकारी कीर्ति मनोहर शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक के अगले दिन श्री जन कल्याण समिति ऐहार के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ का 69वां मनमोहक पुष्प श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है, वहीं मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन करने की अपील कर रहा
महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, बाल्हेश्वर धाम में तैयारियां पूरी
